window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार: शिक्षक से ली घूस - MPCG News

MP में रिश्वतखोर पटवारी गिरफ्तार: शिक्षक से ली घूस

नामांतरण के लिए मांगी थी 3 हजार रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा

सिवनी। मध्यप्रदेश में फिर एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने सिवनी जिले के पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। भ्रष्ट पटवारी तहसील कार्यालय में ही एक शिक्षक से रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने दबिश देकर उसे दबोच लिया। इस कार्रवाई से वहां हड़कंप मच गया।

इसे भी पढ़े –MP: राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

सिवनी के कलेक्ट्रेट स्थित तहसील कार्यालय में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने हल्का नंबर 104 में पदस्थ पटवारी विपुल बरमैया को तीन हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी बरमैया भोंगा खेड़ा सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक संजय तिवारी निवासी भैरोगंज से प्लाट के नामांतरण के नाम पर तीन हजार रुपए की मांग की थी। फरियादी शिक्षक संजय तिवारी ने इस मामले को लेकर जबलपुर लोकायुक्त पुलिस को इसकी शिकायत कर दी, जिसके बाद छह सदस्यीय लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

कल एक रिश्वतखोर अधिकारी को मिली थी सजा

दमोह के तेंदुखेड़ा के तत्कालीन एसडीओपी को कल कोर्ट ने रिश्वतखोरी के मामले में 3 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद भ्रष्ट कर्मचारी बाज नहीं आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े –छिंदवाड़ा: बेटी के जन्म पर अनोखे ढंग से मनाई खुशी: पिता ने लोगों को फ्री में खिलाए गोलगप्पे

Related posts

MP दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने 3 छात्राओं को रौंदा: एक छात्रा की मौके पर मौत,CCTV कैमरे में कैद

MPCG NEWS

बैतूल Crime खुलासा: अवैध संबंध के चलते पड़ोसी ने युवक की हत्या कर ,पलंग पेटी में जलाया था शव

MPCG NEWS

सारणी: नगर पालिका द्वारा मनमाने संपत्ति कर, जलकर वृद्धि के विरोध में सामूहिक रूप से टैक्स ना भरकर किया विरोध

MPCG NEWS

Leave a Comment