window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मकान में आग लगाने वाला सलाखों के पीछे, बदले की भावना में लगा दी आग - MPCG News

मकान में आग लगाने वाला सलाखों के पीछे, बदले की भावना में लगा दी आग

सारणी, जीत आम्रवंशी। शनिवार की रात शहर के वार्ड क्रमांक 12 में घरेलू विवाद के चलते बदले की भावना में जीजा ने साले के मकान को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया की दिनाक 11/05/24 को सतीश सोनारे पिता श्याम राव सोनारे निवासी वार्ड नंबर 12 शॉपिंग सेंटर के पास सारणी मैं रिपोर्ट किया कि रात में उसके जीजा राकेश अडलक निवासी सारणी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो गया था जो पड़ोसियों के समझाने पर विवाद शांत हो गया था इसके बाद रात्रि में लगभग 1:30 बजे आरोपी राकेश अडलक ने घर में आग लगा दी है जिससे घर में रखा घरेलू सामान और मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई जिस पर थाना सारणी में अपराध धारा 436 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी राकेश पिता फकीरिया अडलक निवासी सारणी को गिरफ्तार किया। न्यायालय बैतूल में पेश किया गया है, जहां से आरोपी राकेश अडलक का जेल वारंट बनाया गया, जिसे जेल दाखिल कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक प्रीति पालेवाल, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक महेश भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

CRIME: फिर बैतूल हुआ शर्मशार, आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटकाया

MPCG NEWS

MP ब्रेकिंग : कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा रद्द, 1 दिसंबर से होने थे एग्जाम

MPCG NEWS

मुलताई: देश में एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए जल्द होंगा बड़ा आंदोलन -राकेश टिकैत

MPCG NEWS

Leave a Comment