window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Betul ब्रेकिंग: पेपर बिगड़ने से 12 वीं की छात्रा ने फांसी पर लटककर दी जान - MPCG News

Betul ब्रेकिंग: पेपर बिगड़ने से 12 वीं की छात्रा ने फांसी पर लटककर दी जान

जीव विज्ञान का पेपर बिगड़ने से तनाव में थी छात्रा

मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम गंगापुर में कक्षा 12वीं की छात्रा ने घर की छत में लगी बल्ली से रस्सी के फंदे में लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बसंत आहके ने बताया ग्राम वलनी थाना आठनेर की मूल निवासी अश्विनी पिता दीपक अंबुलकर उम्र 16 वर्ष ग्राम गंगापुर निवासी अपने नानाजी नामदेव बोरकर के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी छात्रा अश्विनी वर्तमान में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दे रही थी। मंगलवार शाम 6 बजे से 7 बजे के दरमियान छात्रा अश्विनी घर में अकेली थी।इस दौरान अश्विनी ने घर की छत में लगी बल्ली पर रस्सी का फंदा लगाया और फंदे पर झूल कर फांसी लगा ली। शाम 7 बजे के दरमियान अश्विनी के नाना नामदेव बोरकर घर पहुंचे तो अश्विनी फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखी। इस स्थिति में नामदेव बोरकर ने मासोद पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी । सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बसंत आहाके प्रधान आरक्षक देवेंद्र प्रजापति शिवराम परते और मेहमान सिंह मौके पर पहुंचे और मौके का पंचनामा बनाकर छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। छात्रा अश्विनी ने किन परिस्थितियों में मौत को गले लगाया इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट भी नही मिला है । परिजनों ने संभावना जताई है कि कक्षा बारहवीं की परीक्षा दे रही अश्विनी का बीते 10 मार्च को जीव विज्ञान विषय का पेपर बिगड़ गया था। जिसके बाद से वह तनाव में थी संभवत पेपर बिगड़ने की निराशा के चलते अश्विनी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
मासोद पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आहके ने बताया मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related posts

MP BREAKING: सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणधीन छत का स्लैब गिरा

MPCG NEWS

सतना की माशूम से उज्जैन में दुष्कर्म करने वाले 5 ऑटो वालो को पुलिस ने किया राउंडअप** 

MPCG NEWS

कलेक्टर दुबे ने राजस्व महाअभियान 2.0 की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

MPCG NEWS

Leave a Comment