window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी उत्कर्ष कुदारे गिरफ्तार - MPCG News

शादी का लालच देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी उत्कर्ष कुदारे गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर गंज पुलिस ने भेजा 24 घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के पीछे
जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल। शादी का झूठा प्रलोभन देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गंज पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को पीड़िता ने थाना गंज पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि सारणी निवासी उत्कर्ष कुदारे ने उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध स्थापित किए, लेकिन बाद में विवाह करने से इंकार कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 174/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 69 में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

आरोपी उत्कर्ष कुदारे की सोशल मीडिया से ली गई तस्वीर
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

विवेचना के दौरान 13 जून 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी गौठाना क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी उत्कर्ष कुदारे पिता कलीराम कुदारे (26 वर्ष), निवासी शॉपिंग सेंटर, सारणी को अभिरक्षा में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related posts

अस्थाई रोजगार सहायक और नल खोलने वाले मजदूर मलाईदार विभाग ही क्यों ?

MPCG NEWS

मुलताई: आवासीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के लिए विद्यार्थियों का हुआ चयन

MPCG NEWS

घोड़ाडोंगरी में राम भरोसे जनपद पंचायत: न सीईओ, न प्रभार… 55 पंचायतों की व्यवस्था पूरी तरह लावारिस

MPCG NEWS

Leave a Comment