window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बेलोण्ड घाट में लूटकांड करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, लूटा माल, बाइक और चाकू बरामद - MPCG News

बेलोण्ड घाट में लूटकांड करने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, लूटा माल, बाइक और चाकू बरामद

शादी से लौट रहे तीन युवकों को रोककर की थी मारपीट और लूट

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल/सारणी। बेलोण्ड घाट पर राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 4 लाख 50 हजार 300 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को फरियादी फरहान अंसारी (26 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-19 गांधी नगर, पाथाखेड़ा ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों सागर नागले और प्रेम गुजरे के साथ मुलताई से शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान 22 जून की रात बेलोण्ड घाट के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने तीनों युवकों के साथ मारपीट कर जबरन 4,800 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट के आधार पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 206/26 धारा 310(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 27 जून को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों के गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रविन्द्र उर्फ भोला कवड़े (21), निवासी खखराधाना, थाना सारणी

2. अमन कवड़े (24), निवासी खखराधाना, थाना सारणी

3. आकाश सलाम (20), निवासी देशावाड़ी, थाना शाहपुर

4. राहुल उइके (20), निवासी जाजबोड़ी, थाना सारणी

5. विजेंद्र उर्फ विक्की सिंह (20), निवासी मेहकार, थाना रानीपुर।

Related posts

MP में पुलिस अधिकारी की बेटी हुई साइबर फ्रॉड में 8 लाख की ठगी शिकार

MPCG NEWS

क्या है हिट एंड रन कानून, क्यों सड़क पर उतरे ड्राइवर, बदलाव के पीछे की वजह क्या ?

MPCG NEWS

नगर पालिका परिषद ने फिर चलाया आवारा पशुओ का धरपकड़ अभियान

MPCG NEWS

Leave a Comment