window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); कृषि विज्ञान मेले में किसानों ने सीखे उन्नत कृषि के गुण - MPCG News

कृषि विज्ञान मेले में किसानों ने सीखे उन्नत कृषि के गुण


  • उमरिया कृषि उपज मंडी प्रांगण में कृषि विभाग के आत्मा परियोजना विभाग द्वारा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के पूर्व सांसद ज्ञान सिंह एवं कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए संकल्पित है। कृषि के क्षेत्र में नित नई नई योजनाएं संचालित कर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करनें का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय सर्वोत्तम कृषक के पुरस्कार से 14 किसानों को सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। यहां जिले के विभिन्न विभागों द्वारा कृषि से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई व इस कार्यक्रम में दूर दराज से आए हुए किसानों के लिए विंध्य की परंपरा के अनुसार भोजन की व्यवस्था की गई जिससे जिले भर से आए हुए आन्नदाता प्रसन्न दिखाई दिए। कार्यक्रम में जिले के संबधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

Related posts

झिरनिया क्षेत्र के नानकोड़ी फाटा के करीब 14 वर्षीय नाबालिक लड़की का पेड़ पर लटका मिला शव ,

MPCG NEWS

लोकेशन कटनी जिला कटनी संवाददाता सचिन तिवारी *स्थानीय नागरिकों और पुलिस स्टाफ ने दी थाना प्रभारी कुठला को भावभीनी विदाई* कटनी- पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के द्वारा हाल ही में पुलिस मुख्यालय, भोपाल के आदेशानुसार थाना कुठला में पदस्थ निरीक्षक अरविंद जैन को जिला अनूपपुर के लिए स्थानांतरण पर कार्य मुक्त किए जाने पर बुधवार को थाना परिसर कुठला में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ के द्वारा टी. आई. अरविंद जैन का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के कार्यक्रम में थाना कुठला क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं नागरिको ने अपने विगत 7 माह के कार्यकाल में टी. आई. अरविंद जैन के द्वारा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कानून व्यवस्था, अपराधों की सार्थक सफल रोकथाम और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए थाना प्रभारी का सम्मान किया जाकर भावभीनी विदाई दी गई।

MPCG NEWS

9 लाख की लूट का पर्दाफाश: मिर्च झोंककर बैग लूटने वाले 5 बदमाश गिरफ्तार, मास्टरमाइंड देवा पर 10 हजार का इनाम

MPCG NEWS

Leave a Comment