window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गौतम धुर्वे गिरफ्तार - MPCG News

बाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गौतम धुर्वे गिरफ्तार

धमकी देकर बार-बार करता रहा शोषण, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल/सारणी। ग्राम बाकुड़ में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने थाना सारणी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी गौतम धुर्वे द्वारा उसे डरा-धमकाकर कई बार गलत काम किया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 165/26 के तहत धारा 64(2)(एम), 332(ग), 351(3) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सारणी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम पिता जंगलसा धुर्वे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम बाकुड़ थाना सारणी जिला बैतूल को दिनांक 24 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग बच्चियों के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार एवं आरक्षक वर्षा नागले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बाकुड़ से गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

Related posts

सारणी: मैत्री मैच मे ठेकेदार इलेवान ने रोमाचंक मैच मे नगर पालिका इलेवन को हराया

MPCG NEWS

छिंदवाड़ा ब्रेकिंग: कमलनाथ को फिर मिला बड़ा झटका, महापौर ने थामा BJP का दामन

MPCG NEWS

SDM और खनिज अधिकारी के बयानों पर उलझी रेत माफियाओं की कहानी ?

MPCG NEWS

Leave a Comment