window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या,1 पुलिसकर्मी घायल, देखे VIDEO - MPCG News

बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या,1 पुलिसकर्मी घायल, देखे VIDEO

प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुई फायरिंग

प्रयागराज। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए जा रही पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है. घटना का वीडियो सामने आया है. जिस वक्त ये हमला उस वक्त हुआ जब दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था. मामले के 3 आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है.

जानकारी के मुताबिक, अतीक और अशरफ पर हमला प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास हुआ है. तीन हमलावरों ने अचानक पुलिस के बीच घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें दोनों की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस ने हमलावरों को दबोच लिया है.

अतीक और उसके भाई मीडिया और पुलिस के सामने गोली मारने की वारदात को अंजाम दी गई है. हमले का वीडियो कैमरे में कैद हो गया है. साथ ही इस पूरे वारदात में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.

इस दौरान आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद भगाने की बजाय जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. सूचना मिलते ही भारी पुलिसबल भी मौके पर पहुंचा है. पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दी है.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को यूपी के झांसी में यूपी एसटीएफ (UP STF) ने अतीक अहमद के बेटे असद (Asad) का एनकाउंटर कर दिया था. इसी के साथ शूटर गुलाम को भी ढेर किया गया था.

Related posts

गोवंश हत्या से दहला सारनी: बकरे के नाम पर परोसा जा रहा था गोवंश का मांस

MPCG NEWS

स्वच्छता प्रभारी ने मासूम के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, कॉलर पकड़कर पार्षदों ने निकाला जुलूस

MPCG NEWS

बड़ी खबर: सिवनी में खून से रंगी सड़क, तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

MPCG NEWS

Leave a Comment