window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); गोवंश हत्या से दहला सारनी: बकरे के नाम पर परोसा जा रहा था गोवंश का मांस - MPCG News

गोवंश हत्या से दहला सारनी: बकरे के नाम पर परोसा जा रहा था गोवंश का मांस

एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार, नाले से मिले अवशेष, जांच में जुटी पुलिस ?

बैतूल/सारनी। गोवंश हत्या और कथित रूप से बकरे के नाम पर बछड़े का मांस बेचने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

बिजली गुल होने के दौरान हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात बिजली गुल होने के दौरान यह घटना सामने आई। आरोप है कि सुभाष बिंझाड़े नामक आरोपी ने एक बछड़े की हत्या की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के दौरान बछड़े की मां लगातार उसे तलाशती रही और उसकी आवाजें आसपास के लोगों ने भी सुनीं। स्थानीय युवाओं ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

बकरे के नाम पर मांस बेचने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय से एक गिरोह कथित रूप से बकरे के मांस के नाम पर गोवंश का मांस बेचने का काम कर रहा था। लोगों का दावा है कि कई लोगों से पैसे लेकर बकरे का मांस देने का भरोसा दिलाया जाता था, जबकि वास्तव में गोवंश का मांस सप्लाई किए जाने की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

नाले से मिले अवशेष, तीन आरोपी फरार

घटना के बाद आरोपी के तीन साथी मौके से फरार हो गए। गुरुवार को मोहल्ले के एक नाले से गोवंश के अवशेष बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फरार आरोपियों ने ही सबूत छिपाने का प्रयास किया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, जांच जारी

घटना के विरोध में गुरुवार को बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल के पदाधिकारी ललन यादव ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति ने गोवंश हत्या या इस प्रकार के अपराध में भूमिका निभाई है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों पर कठोर कदम उठाने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। नाले से मिले अवशेषों को साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी सुभाष बिंझाड़े की तस्वीर

Related posts

छिंदवाड़ा में गरीबों के निवाले पर डाका: सेल्समैन ने 4 महीने से नहीं दिया राशन

MPCG NEWS

बदलता मौसम:दलहनी फसल पर पाला का खतरा किसान परेशान सिंचाई करने की सलाह

MPCG NEWS

Betul News: रानी कमलापति पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों ने नेता प्रतिपक्ष का किया पुतला दहन

MPCG NEWS

Leave a Comment