window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: पत्रकार ने जीतू पटवारी को सुनाई खरी-खोटी, कहा- मीडिया पर आरोप न लगाएं - MPCG News

VIDEO: पत्रकार ने जीतू पटवारी को सुनाई खरी-खोटी, कहा- मीडिया पर आरोप न लगाएं

आप खुद अपने उम्मीदवार को नहीं संभाल पाए

भोपाल। मध्यप्रदेश में अक्षय कांति बम के बीजेपी में शामिल होने के बाद जीतू पटवारी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने इंदौर वासियों से शहर को बचाने की गुहार लगाई। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर आरोप लगा दिया जिससे एक पत्रकार पीसी के बीच भड़क गया और उन्होंने पीसीसी चीफ को जमकर खरी-खोटी सुना दी। इसका एक वीडियो बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने यह वीडियो ने इसका एक वीडियो शेयर किया है।

पत्रकार ने उन पर कहा कि शहर में मीडिया मज़बूत है, आप मीडिया पर आरोप ना लगाएं। मीडिया किसी से दबने वाला नहीं है। आप खुद अपने उम्मीदवार को संभाल कर नहीं रख पाये और उसका दोष आप शहर की जनता को दे रहे हो। यह गलत है।

पत्रकार ने आगे कहा, आप शहर को जिम्मेदार मानते हैं। आपने जब अक्षय कांति बम को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया था तो शहर वालों और मीडिया वालों से पूछने आए थे क्या? आप अपने उम्मीदवार को संभाल नहीं सके इसलिए शहर की जनता को कृपया न दें। इस जनता को क्या लेना-देना है।

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, इंदौर ने हमेशा न्याय और उम्मीद की आवाज उठाई है! परिस्थिति कैसी भी रही हो, राजनीति से ऊपर उठकर, शहर हित में फैसले लिए हैं। एक बार फिर इंदौर के बुद्धिजीवियों और मीडिया के मित्रों को लोकतांत्रिक तानाशाही के खिलाफ खड़े होने की जरूरत है।

Related posts

MP: हाईकोर्ट ने BSC नर्सिंग 2nd ईयर की परीक्षा पर लगाई रोक, आखिर क्या है वजह ?

MPCG NEWS

फिर हुई मोहित दुबे उपनिरीक्षक की शिकायत, चुनावी वर्ष में 3 साल से जमे है बैतूल जिलें में

MPCG NEWS

MP पुलिस को BSNL पर नहीं रहा अब भरोसा, PHQ ने सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को एयरटेल में सिम पोर्ट करने का दिया आदेश

MPCG NEWS

Leave a Comment