window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Transfer ब्रेकिंग: बैतूल SP समेत 32 जिलों के बदले गए 75 IPS अधिकारी - MPCG News

Transfer ब्रेकिंग: बैतूल SP समेत 32 जिलों के बदले गए 75 IPS अधिकारी

सिद्धार्थ चौधरी होंगे बैतूल के नए SP देखिए, पूरी सूची

जीत आम्रवंशी, भोपाल। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया हैं। राज्य शासन ने 75 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। जिसमें 32 जिलों के एसपी बदल दिए गए। इनमें से छह जिलों में डीआईजी पद पर पदोन्नत हो चुके अधिकारी भी शामिल हैं, जो अब तक एसपी के रूप में काम देख रहे थे। इनमें विदिशा, सागर, रीवा, राजगढ़, कटनी और सीधी जिले शामिल हैं। जिन जिलों के एसपी बदले गए हैं, उनमें भोपाल-इंदौर के बाद अब जबलपुर-ग्वालियर भी हैं।

इनके अलावा 30 अन्य जिलों में उज्जैन, निवाड़ी, सिंगरौली, टीकमगढ़, हरदा, गुना, अलीराजपुर, शिवपुरी, आगर-मालवा, धार, बैतूल, खंडवा, देवास, अशोक नगर, मंडला, रतलाम, नीमच, बड़वानी, छतरपुर, दतिया, शाजापुर, मंदसौर, नरिसंहपुर व छिंदवाड़ा शामिल हैं।

15 पुलिस अधीक्षकों को तो एक जिले से दूसरे जिले में कप्तान बनाकर भेजा गया है, जिनमें अमित सांधी, टीके विद्यार्थी, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, वीरेंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ बहुगुणा, मनोज कुमार सिंह, राजेश सिंह, राकेश सगर, विवेक सिंह, रघुवंश कुमार सिंह, यशपाल सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, दीपक कुमार शुक्ला, सचिन शर्मा, अमन सिंह राठौड़ शामिल हैं।

 

यहां देखिए पूरी सूची:-

Related posts

Big ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा अमान्य, चुनाव लड़ने की चर्चा, आदेश जारी

MPCG NEWS

मुलताई: आपसी विवाद में पड़ोसी ने ईट मारकर की ग्रामीण की हत्या

MPCG NEWS

VIDEO Bike Stunt छिंदवाड़ा: युवा जोड़े को बीच सड़क पर महंगी पड़ी स्टंटबाजी

MPCG NEWS

Leave a Comment