भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजधानी भोपाल स्थित महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में परीक्षा परिणाम घोषित किया। प्रदेश में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। पांचवी में 84.32 लड़कियां पास हुई है, जबकि लड़कों का रिजल्ट 80.34 परसेंट रहा। वहीं आठवीं में 78.86 फीसदी लड़कियां और 73.46 प्रतिशत लड़के पास हुए है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट राज्य शिक्षा केन्द्र की अधिकृत वेबसाइट rskmp.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्रों को सबसे पहले वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर 5वीं-8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एमपी बोर्ड पांचवी-आठवीं का परिणाम प्रदर्शित होगा।
इस साल 5वीं बोर्ड में कुल 82.27 प्रतिशत छात्र पास हुए है। पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है।
5 comments
I can sea my results
Kushank yaduwanshi result
5th class result
8th class result
8th class result