window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); भीषण सड़क दुर्घटना: अधिवक्ताओं से भरी गाड़ी हादसे का शिकार - MPCG News

भीषण सड़क दुर्घटना: अधिवक्ताओं से भरी गाड़ी हादसे का शिकार

एक अधिवक्ता की मौत, अन्य घायल

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल/सारणी: थाना से लगभग 7 किलोमीटर दूर राजडोह के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधिवक्ता की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार रात लगभग 9 बजे उस समय हुई जब एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतारकर गहरे गड्ढे में जा गिरा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारणी और घोड़ाडोंगरी के अधिवक्ताओं का एक दल दमुआ में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इस दल में सुरेश सुमन, राकेश महाले, सतीश मालवीय, बसंत साकरे, रामपद बुवाडे और सूरज तिवारी शामिल थे। राजडोह के पास पहुँचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे एक गड्ढे में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सारणी पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी ले जाया गया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान सलैया निवासी अधिवक्ता सुरेश सुमन ने दम तोड़ दिया। बाकी घायल अधिवक्ताओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बैतूल रेफर कर दिया गया है।

यह दुर्घटना क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति और संभावित तेज रफ्तार के कारण हुई हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और अधिवक्ता समुदाय में गहरा शोक व्याप्त है। मृतक अधिवक्ता सुरेश सुमन के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

इनका कहना है :—

राजडोह के पास वाहन के अनियंत्रित होने से अधिवक्ताओं का एक ग्रुप गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी भिजवाया गया जिनमें से एक अधिवक्ता सुरेश सुमन की मृत्यु हो चुकी है। बाकी सभी अधिवक्ताओं का उपचार चल रहा है।

जयपाल इवनाती, थाना प्रभारी सारनी

Related posts

बड़ी खबर: बोरवेल में गिरी सृष्टि हारी जिंदगी की जंग, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

MPCG NEWS

मुलताई नगर पालिका में उपयंत्री नही होने से निर्माण कार्य में हो रही रुकावट

MPCG NEWS

बैतूल ज़िलें के आमला विधानसभा से उम्मीदार हो सकती है डिप्टी कलेक्टर

MPCG NEWS

Leave a Comment