window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में राजकीय शोक, सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि - MPCG News

MP में राजकीय शोक, सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द, संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि

CM मोहन बोले, उन्होंने सदमार्ग पर चलने की दी प्रेरणा

भोपाल। जैन मुनि संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने शनिवार को अपना देह त्याग दिया है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में सरकार ने सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। साध ही प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। वहीं श्रद्धेय संत की अंतिम यात्रा में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप उपस्थित रहेंगे

आचार्य जी ने सदमार्ग पर चलने की दी प्रेरणा- CM मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि आचार्य विद्यासागर जी का मध्य प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है। प्रदेशवासियों को उनका भरपूर आशीर्वाद मिला। उनके सद्कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। आध्यात्मिक चेतना के पुंज, विश्व वंदनीय संत शिरोमणि परमपूज्य आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि सम्पूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य जी का संयमित जीवन और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि आचार्य जी का अवसान हुआ है।

आज पंचतत्व में होंगे विलीन

आपको बता दें कि शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की चंद्रगिरी में संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने अंतिम सांस ली। आज रविवार को दोपहर करीब एक बजे उन्हें पांचतत्वों में विलीन किया जाएगा। उनके देवलोक गमन पर शोक की लहर है। प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।

Related posts

सारणी: छात्रावास के छात्रों के साथ अश्लिल हरकत करने वाला आरोपी चंद घण्टो में गिरफ्तार

MPCG NEWS

MP बोर्ड परीक्षा परिणाम में बड़ी लापरवाही: 5वीं-8वीं परीक्षा परिणाम में प्रोजेक्ट और अर्धवार्षिक के नहीं जोड़े अंक

MPCG NEWS

MP में बिजली कंपनी के अधिकारी की दादागिरी: सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर काट दी घर की लाइट

MPCG NEWS

Leave a Comment