window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में जनपद पंचायत की करतूत: जिंदा महिला कागजों में कर दिया मृत घोषित - MPCG News

MP में जनपद पंचायत की करतूत: जिंदा महिला कागजों में कर दिया मृत घोषित

जिंदा होने का सबूत लेकर भटक रही महिला, नहीं मिल रहा योजना का लाभ

सिवनी। जिले के छपारा जनपद अंतर्गत आने वाले गोरखपुर ग्राम की एक महिला को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। जिससे वह योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही है। जीवित पर कागजों में मृत महिला सुरेशवती भलावी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसे समग्र आईडी में मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं महिला के पति ने भी सचिव उदय बेलवंशी पर जानबूझकर महिला को कागजों में मृत घोषित करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित महिला ने इस संबंधित अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उसका कोई हल नहीं निकला है। मामले में जब छपारा की प्रभारी सीईओ सुमन खातानकर भी इस मामले से बचते हुए नजर आ रहे है, लेकिन इतना जरूर कहा कि सचिव के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस मामले में महिला के पति ने बताया कि लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिला पा रहा है। सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 में दो बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई अबतक नहीं हुई है। जिससे कई समस्या आ रही हैं।

Related posts

बीजेपी संगठन चुनाव: 28 से 30 दिसंबर तक मिल सकते हैं दोनो पार्टियों भाजपा कांग्रेस को जिलाध्यक्ष

MPCG NEWS

सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव ने रायसेन में वृद्धाश्रम विकलांग पुर्नवास केन्द्र तथा जिज्ञासा संस्था का किया निरीक्षण

MPCG NEWS

पीआईबी भोपाल द्वारा जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से मीडिया कार्यशाला आयोजित

MPCG NEWS

Leave a Comment