window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Big Breaking: सारणी में टाइगर रिटर्न, पगमार्क मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी, वन विभाग सतर्क - MPCG News

Big Breaking: सारणी में टाइगर रिटर्न, पगमार्क मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी, वन विभाग सतर्क

वन विभाग समेत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम कर रही मॉनिटरिंग, देखिए क्या कहा अधिकारी ने ?

बैतूल, जीत आम्रवंशी। सारणी नगर के आसपास पिछले दो तीन दिनों से मौजूद बाघ के पगमार्क मिलने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जो की सारणी के गली मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जिसमे पूरे बैतूल जिले का वन विभाग और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का अमला सारनी वन क्षेत्र में मॉनिटरिंग कर रहा है। वन विभाग के लगभग 300 अधिकारी और कर्मचारी सारणी में मौजूद रहकर बाघ की लोकेशन ट्रेस करने और उसे सुरक्ष्ति जंगल की ओर खदेड़ने की कवायद में जुटे हैं।

वही जिले के डीएफओ ( district forest officer ) राकेश डामोर ने सारनी क्षेत्र की जनता से अपील की है जब तक सर्चिंग पूरी नहीं हो जाती तब तक सुबह शाम टहलने या घूमने नही निकले जंगल की ओर अकेले ना जाए।

इनका कहना है -
हमे जैसे जानकारी लगी तुरंत ही जिले भर से अमला बुला लिया गया है साथ ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की टीम को भी बुला लिया गया है। इसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जल्द की पगमार्क की पुष्टि की जायेगी।
राकेश डामोर, डीएफओ बैतूल।

Related posts

Guna Bus Accident: सीएम डॉ मोहन बोले- जिम्मेदार को छोड़ेंगे नहीं, जांच के दिए आदेश

MPCG NEWS

VIDEO: सीएम बोले, अगर गांव वाले नहीं चाहते कि शराब की दुकान खुले तो दुकान नहीं खुलेगी, देखे वीडियो

MPCG NEWS

VIDEO: पत्रकार ने जीतू पटवारी को सुनाई खरी-खोटी, कहा- मीडिया पर आरोप न लगाएं

MPCG NEWS

Leave a Comment