window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP ब्रेकिंग: 22 जनवरी को प्रदेश की सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद - MPCG News

MP ब्रेकिंग: 22 जनवरी को प्रदेश की सभी शराब दुकानें रहेंगी बंद

MP में ड्राई डे घोषित: CM मोहन के ऐलान के बाद आदेश जारी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। वहीं मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद वाणिज्यकर विभाग ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है।

इस दिन प्रदेश में भांग, शराब एवं सभी प्रकार के मादक पदार्थो की दुकानें बंद रहेगी।अयोध्या में भव्य कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा है कि पूरा देश इस कार्यक्रम को लेकर रोमांचित है। मध्य प्रदेश सरकार भी जन भावनाओं के साथ है।

Related posts

MP में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े पुलिस टीम पर हमला

MPCG NEWS

मुलताई: खलियान में रखी गेंहू की खरई में आग लगने से 70 क्विंटल गेंहू जलकर राख

MPCG NEWS

Betul Crime खुलासा: आब कारी कार्यालय एवं साड़ी सरोवर में हुई चोरी का गंज पुलिस ने किया खुलासा

MPCG NEWS

Leave a Comment