window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े पुलिस टीम पर हमला - MPCG News

MP में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े पुलिस टीम पर हमला

थाना प्रभारी समेत 4 आरक्षक जख्मी, ट्रैक्टर लेकर भाग निकले हमलावर

मुरैना। मध्यप्रदेश में रेत माफियों का कहर दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहा है. ताजा मामला मुरैना जिले से सामने आया है. यहां रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीण और माफिया ने हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि हमले में थाना प्रभारी सहित 4 आरक्षक घायल हो गए हैं. घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिहोनिया थाना क्षेत्र के मातापुरा पूरा मामला बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़ने गई थी. इस बीच ग्रामीण और माफिया ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि हमलावर रेत से भरे ट्राली को छुड़ाकर मौके से भाग गए. पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कई मामले में अपराध दर्ज किया है. वहीं माफिया और ग्रामीणों को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो चुकी है.

Related posts

उप स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय GDM जागरूकता दिवस मनाया गया

MPCG NEWS

बिग ब्रेकिंग: CM शिवराज की बड़ी घोषणा: सरकार बनने पर हर परिवार में एक व्यक्ति को दूंगा रोजगार, ताकि पलायन न करना पड़े

MPCG NEWS

VIDEO Bike Stunt छिंदवाड़ा: युवा जोड़े को बीच सड़क पर महंगी पड़ी स्टंटबाजी

MPCG NEWS

Leave a Comment