window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); MP पुलिस को BSNL पर नहीं रहा अब भरोसा, PHQ ने सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को एयरटेल में सिम पोर्ट करने का दिया आदेश - MPCG News

MP पुलिस को BSNL पर नहीं रहा अब भरोसा, PHQ ने सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को एयरटेल में सिम पोर्ट करने का दिया आदेश

सिर्फ दो दिनों में बदलेगा सालों पुराना कम्युनिकेशन सिस्टम

भोपाल। अपनी बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे बीएसएनल (भारत संचार निगम लिमिटेड) को जोर का धक्का धीरे से लगा है। मध्यप्रदेश पुलिस को बीएसएनएल की सेवाओं में अब भरोसा नहीं रहा। यही वजह है कि उसने मध्यप्रदेश के सभी मैदानी कर्मचारियों को मोबाइल नंबर एयरटेल में पोर्ट कराने का फरमान सुना दिया है। इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने BSNL की जगह एयरटेल को चुना

मध्य प्रदेश पुलिस बीएसएनएल (BSNL) से करीब चार दशक से सेवाएं ले रही हैं। उसकी तरफ से ही पुलिस विभाग को कई बार सिम जारी की गई है। कई वीआईपी नंबरों के साथ अधिकारियों और थानों के अनुसार नंबर भी बीएसएनएल ने मुहैया कराएं हैं। लेकिन, कई दिनों से आम आदमियों की ही तरह पुलिस विभाग भी खराब नेटवर्क के कारण कई तरह की तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा था। इस समस्या को देखते हुए एसएसपी वॉयरलैस विजय कुमार खत्री के आदेश पर एक सर्कुलर जारी किया गया है।

इसमें पुलिस विभाग की बटालियन, जिला पुलिस बल, फायर सर्विस, ट्रेनिंग स्कूल से लेकर सभी यूनिटों के प्रमुखों को आदेश दिया है। दूरसंचार मुख्यालय ने कहा है कि सेवा प्रदाता के लिए इस बार बीएसएनएल की बजाय एयरटेल का चयन किया गया है। आदेश की एक प्रतिलिपि भारती एयरटेल कंपनी के प्रबंधक शशांक तिवारी को भी भेजी गई है।

Related posts

कलेक्टर दुबे ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा देश के विकास और प्रगति में समर्पित होने की दिलाई प्रतिज्ञा

MPCG NEWS

सारणी: लाड़ली बहना योजना के पंजीयन शिविरों का शुभारंभ, शहर के 12 वार्डो में केंद्र शुरू

MPCG NEWS

ब्रेकिंग: 24 अगस्त को छिंदवाड़ा जाएंगे CM शिवराज, जामसवली में बनेगा हनुमान लोक

MPCG NEWS

Leave a Comment