window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); Big ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा अमान्य, चुनाव लड़ने की चर्चा, आदेश जारी - MPCG News

Big ब्रेकिंग: डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा अमान्य, चुनाव लड़ने की चर्चा, आदेश जारी

धर्म प्रार्थना में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से दिया था इस्तीफा

भोपाल। मध्यप्रदेश के एसडीएम (SDM) निशा बांगरे का इस्तीफा सरकार ने अमान्य कर दिया है। निशा बांगरे इस्तीफा अस्वीकार होने के बाद एक बार फिर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी। जांच का हवाला देते हुए इस्तीफा अमान्य किया गया है। निशा बांगरे की बैतूल के आमला से चुनाव लड़ने की भी चर्चा जोरों पर है। करीब 2 महीने पहले निशा बांगरे ने कमलनाथ से मुलाकात की थी।

बता दें कि धर्म प्रार्थना में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से निशा ने इस्तीफा दिया था। जीएडी ने निशा को दिए गए नोटिस में जांच का हवाला देते हुए त्यागपत्र अमान्य किया है। GAD ने नोटिस में डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे पर शासन के निर्देशों की जानबूझकर अवहेलना और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। सरकार के इस्तीफा अमान्य किये जाने के बाद निशा फिर कोर्ट में अपील करेगी। इस्तीफा देने वाली डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सरकार पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

Related posts

मुलताई: महिलाओ के धरना प्रदर्शन की हुई जीत, शराब दुकान का स्थान बदला

MPCG NEWS

बैतूल से सीएम हाउस तक 480 किमी और 116 घंटे की पदयात्रा: आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ रहे राहुल नागवंशी

MPCG NEWS

कस्बा गढी़ के झोलाछाप डॉ.आनंद विश्वास बंगाली का क्लीनिक बीएमओ गैरतगंज सहित जांच दल ने किया सील

MPCG NEWS

Leave a Comment