window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: बैतूल रेलवे प्लेटफार्म के शेड पर आत्महत्या करने चढ़ा सिरफिरा युवक - MPCG News

VIDEO: बैतूल रेलवे प्लेटफार्म के शेड पर आत्महत्या करने चढ़ा सिरफिरा युवक

आत्महत्या करने की दे रहा था धमकी, जीआरपी पुलिस ने अनोखे अंदाज में बचाई जान, देखे वीडियो

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक प्लेटफार्म की शेड पर चढ़ गया। जैसे ही रेलवे पुलिस के जवानों की नजर इस पर पड़ी वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारने का प्रयास। जब सिरफिरा युवक नहीं माना तो वे खुद शेड पर चढ़कर कड़ी मशक्क्त के बाद पकड़कर युवक को नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि सिरफिरा युवक ओएचई केबल छूकर आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रहा था। लेकिन जीआरपीएफ के जवानों ने सूझबूझ से युवक की जान बचाई। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे सिरफिरे को नीचे उतरने के लिए कहा जा रहा है, पर वो किसी की बात सुनने को ही तैयार नहीं हो रहा। हालांकि बाद में उसे नीचे उतारा गया। स्टेशन में युवक की इस हरकत से हर कोई हैरान रह गया।

Related posts

इंदौर-रतलाम पैसेंजर में लगी आग: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जली

MPCG NEWS

चंद्रयान 3 की लैंडिंग आज: MP के स्कूलों में दिखाई जाएगी लाइव स्ट्रीमिंग, यहां देखे सीधा प्रसारण

MPCG NEWS

सारणी: नगर पालिका द्वारा मनमाने संपत्ति कर, जलकर वृद्धि के विरोध में सामूहिक रूप से टैक्स ना भरकर किया विरोध

MPCG NEWS

Leave a Comment