window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); BETUL VIDEO: मस्ती के साथ पढ़ाई करने का वीडियो, डांस करते हुए बच्चे याद कर रहे पहाड़े - MPCG News

BETUL VIDEO: मस्ती के साथ पढ़ाई करने का वीडियो, डांस करते हुए बच्चे याद कर रहे पहाड़े

इस प्रयोग के अच्छे नतीजे देखते हुए शिक्षा विभाग भी पूरे जिले में इसे लागू कर सकता है

बैतूल। जिले के एक स्कूल के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें बच्चे गोंडी म्यूजिक पर तैयार 2 से लेकर 20 तक के पहाड़े डांस कर याद कर रहे हैं। सरकारी स्कूल से इस्तीफा देकर म्यूजिक कंपोजर बने राजेश सरियाम ने गीत के माध्यम से पहाड़े के पिरोए हैं। जो अब गोंडी संगीत के माध्यम से आदिवासी लोक कलाओं का प्रचार कर रहे हैं, दरअसल, किसी भी छात्र के लिए गणित की पढ़ाई में पहाड़ा याद करना सबसे जरूरी है। लेकिन अक्सर पहाड़ा याद करना छात्रों के लिए थोड़ी बोरिंग हो जाता है, लेकिन बैतूल के केलापुर मिडिल स्कूल के बच्चे म्यूजिक के साथ पहाड़े याद कर रहे हैं। इस तरीके को छात्र भी बेहद पसंद कर रहे हैं।

राजेश सरियाम पहले खुद एक शिक्षक थे, लेकिन साल 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वो चुनाव हार गए, लेकिन फिर एक नई पारी शुरू करते हुए म्यूजिक कंपोजर बन गए और आदिवासी लोक संगीत पर काम शुरू किया। इसी दौरान उन्हें एक तरकीब सूझी और राजेश ने बच्चों के लिए पहाड़े याद करने का ये नायाब तरीका खोज लिया। जिस स्कूल में ये प्रयोग शुरू किया गया वहां राजेश की पत्नी भी बतौर शिक्षिका पदस्थ हैं।

इस प्रयोग के अच्छे नतीजे देखते हुए शिक्षा विभाग भी पूरे जिले में इसे लागू कर सकता है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। जिले के दूरस्थ अंचलों के स्कूलों में मनोरंजन आधारित शिक्षा के लिए ये प्रयोग काफी कारगर साबित हो सकता है।

Related posts

पिछले कुछ महिनों से देखा जा रहा है कि समीपस्थ डोगरगांव थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक लहर चलने का दौर थम ही नही रहा

MPCG NEWS

MP Board 5th-8th Result 2025: आज होगा जारी एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट, बोर्ड छात्रों का इंतजार खत्म

MPCG NEWS

पुलिस बल उत्तम उपलब्ध नहीं होने के कारण गौहरगंज एसडीएम ने बाइक मड रैली की अनुमति की निरस्त

MPCG NEWS

Leave a Comment