window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); VIDEO: एमपी की शराब दुकान में फायरिंग: फ्री में शराब नहीं देने पर की फायरिंग - MPCG News

VIDEO: एमपी की शराब दुकान में फायरिंग: फ्री में शराब नहीं देने पर की फायरिंग

कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, घटना CCTV में कैद

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक शराब दुकान पर फायरिंग का वीडियो सामने आया है। जहां मुफ्त में शराब नहीं देने पर युवक ने गोली चला दी। किसी तरह कर्मचारियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सतना के बाबुपुर चौकी अंतर्गत बाबुपुर में बीती गुरुवार की रात शराब दुकान में एक सरहंग व्यक्ति ने गोली चला दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। चौकी प्रभारी दसरथ सिंह ने बताया कि अरोपी कोटर थाना के पतोरा निवासी सागर सिंह है, जो बीती रात शराब दुकान में बगैर पैसे दिए ही शराब की मांग कर रहा था।

जब कर्मचारियों ने मुफ्त में शराब देने से इनकार किया, तो अरोपी भड़क उठा और अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने लगा। यह देख कर्मचारी दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। शराब दुकान के कर्मचारियों ने मामले की शिकायत बाबुपुर चौकी में की है। आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर लिया गया। फिलहाल पुलिस फरार अरोपी की सरगर्मी से तलाश में जुट गई है।

Related posts

छिंदवाड़ा: ज्वेलर्स संचालक पर गोली चलाने वाला निकला आर्मी का जवान

MPCG NEWS

बैतूल ब्रेकिंग: पंचायत भवन की छत में लगा पंखा गिरने से दो महिलाएं घायल

MPCG NEWS

मुलताईं अस्पताल से रेफर दो नवजात बच्चों की मौत

MPCG NEWS

Leave a Comment