window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); _भाजपा विधायक के आव्हान पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा बनी डीजे यात्रा.._* - MPCG News

_भाजपा विधायक के आव्हान पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा बनी डीजे यात्रा.._*

*_भाजपा विधायक के आव्हान पर निकलने वाली तिरंगा यात्रा बनी डीजे यात्रा.._*

कन्नौद : खातेगांव विधानसभा के भाजपा विधायक आशीष शर्मा के आह्वान पर तिरंगा यात्रा मणीगिरी पर्वत नेमावर से कन्नौद तक निकलने का पूर्व नियोजित कार्यक्रम निर्धारित कर प्रचार-प्रसार भी खूब जोर शोर से किया गया भीड़ जुटाने के भर चक पूरे प्रयास किए गए थे।

 

अगर भाजपा की विजय संकल्प यात्रा,जन आशीर्वाद यात्रा, विकास यात्रा,समरसता यात्रा शासकीयअधिकारी कर्मचारी व स्कूली छात्र छात्राओं को हटा दिया जाए तो नाम मात्र के ही लोग यात्रा में देखने को मिलेंगे। जिसकी हकीकत आज क्षेत्रवासियों ने भी देखी। या सीधा -सीधा कहा जाए तो तिरंगा यात्रा महज ही डीजे यात्रा बनकर रह गई।

 

सूत्र बताते हैं कि क्या यह सच नहीं है कि पिछले 8-9 सालों में नर्मदा खनन ओर अवैध परिवहन क्षेत्र में अव्वल स्तर पर है।माइनिंग विभाग की स्थिति शासन स्तर के दिशा निर्देश मापदंड और गाइडलाइन का पालन कराने में बद से बदतर हो गई है ! शासन का अहित हो रहा है सरकार की छवि धूमिल हो रही है..?

 

सूत्रों की माने तो भाजपा सरकार सिर्फ़ आंखें मूंद कर नहीं बैठी है, बल्कि अपराधियों के संरक्षण में लगी है।जिसके उदाहरण नेमावर मैं हुए दुर्दांत हत्याकांड में आदिवासी महिला एवं नाबालिक बच्चों सहित पांच लोगों मौत के घाट उतार कर 10 फीट गहरे गड्ढे में नमक और खाद मिलकर गढ़ दिया उनके संरक्षकों के साथ सोशल मीडिया पर खूब फोटो भी वायरल हुए।इस प्रकरण में सीबीआई जांच का आडंबर भी हुआ फिर सीबीआई जांच में विधायक आशीष शर्मा को क्लीन चिट देकर निर्दोष साबित कर दिया लेकिन पीड़ित परिवार की बेटी भारती कासडे आज तक न्याय की गुहार लगा कर उसके परिवार के साथ हुए अत्याचारी हथियारों व हत्यारों के संरक्षको के के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है लेकिन 2 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न्याय मिलना कोसों दूर है.. दो आंख वाली जनता सब जानती है ..?

 

दिनांक 16/09/ 2022 वायरल वीडियो के अनुसार माली समाज के विजय बिंजबा कोलड्रिंक कांड मृतक विजय बिंजबा के बयान को कन्नौद तत्कालीन थाना प्रभारी शिव मूरत यादव ने पद का दुरुपयोग करते हुए राजनीतिक दबाव में मृतक में मृत्यु कालीन कथन के साक्ष्य को नष्ट करते हुए मुख्य आरोपी रुपेश शर्मा को आरोपी नहीं बनाया गया..?

 

जागरूक जनता के मन भाजपा के प्रति मन में खटास आ चुकी है जनता जाग चुकी है.. भीड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती। जिसका असर आज तिरंगा यात्रा में देखने को मिला। भाजपा सरकार से प्रताड़ित जनता सोसल मीडिया सच्चाई लिख कर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

 

मध्यप्रदेश में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिती ने 39 टिकट फ़ायनल किए

पहली सूची में प्रदेश के बड़े बड़े मंत्रीयो को बाहर का रास्ता दिखा कर टिकिट कटा गया है,पूरा मामला गुजरात पैटर्न पर ही मध्य प्रदेश में फोकस किया जा रहा है। दुर्दांत नेमावर हत्याकांड के बाद आदिवासी समाज का देश प्रदेश भर में आक्रोशऔर नाराजगी देखने को मिली थी। जिस कारण भाजपा सरकार और संगठन की छवि धूमिल हुई थी। आगामी महीनों में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश भर में आदिवासी बाहुल्य के 2 करोड़ से अधिक वोट है। भाजपा शीर्ष संगठन जमीनी सर्वे और गुजरात माडल के आधार पर 39 टिकिट फाइनल हुए हैं। जन चर्चा में कायास लगाया जा रहा हैं कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व आदिवासी वोट बैंक को सेंध लगाने के लिए खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक आशीष शर्मा को घर का रास्ता दिखा कर बेदाग छवि वाले नए युवा चेहरे को टिकट देकर विरोध खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।

Related posts

New York’s first women-only boxing club is here

MPCG NEWS

पीएम जन-मन से टीकमसिंह का पक्के घर का सपना हुआ साकार

MPCG NEWS

जनपद शिक्षा केन्द्र विजयराघवगढ़ में एफ०एल०एन० मेले का आयोजन हुआ

MPCG NEWS

Leave a Comment