window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); चांद पर पिता ने पुत्री को दिया प्लाट का उपहार धरती से चांद की दूरी तय कर बच्ची रहेगी आसमान में - MPCG News

चांद पर पिता ने पुत्री को दिया प्लाट का उपहार धरती से चांद की दूरी तय कर बच्ची रहेगी आसमान में

जुन्नारदेव —-

चंदा मामा दूर के अब यह कहावत में ही रह गई है और मानव धरती से चांद तक की दूरी तय कर चुका है। वर्तमान में जुन्नारदेव क्षेत्र के छोटे से गांव हनोतिया के रहने वाले रत्नेश यादव ने अपनी पुत्री के लिए धरती से हजारों कोष की दूरी पर चांद में प्लाट खरीद लिया है। अब पुत्री भविष्य में धरती से चांद की दूरी तय कर आसमान में अपना घर बनाकर वहां निवास करेगी। गौरतलब हो कि जुन्नारदेव क्षेत्र की ग्राम पंचायत हनोतिया के होनहार युवा रत्नेश यादव द्वारा अपनी काबिलियत के दम पर अनेकों मुकाम हासिल किए गए हैं। वर्तमान में यह मध्य प्रदेश के इंदौर सिटी में मल्टीनेशनल अमेरिकन कंपनी के साथ कार्य कर रहे हैं, इन्होंने अपनी पुत्री के लिए अनेकों सपने संजोए है, जिसमें इनका एक सपना अपनी पुत्री को चांद पर घर बसाकर रहते देखना है, जिसका कुछ अंश इन्होंने पूर्ण कर दिया है और अपनी पुत्री को उपहार स्वरूप चांद पर प्लाट उपलब्ध करा दिया है। जुन्नारदेव क्षेत्र में आगमन के बाद उनके शुभचिंतकों मित्रों और परिवार जनों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है।

Related posts

सांची में विश्व धरोहर सप्ताह का कलेक्टर अरविंद दुबे ने किया फीता काटकर शुभारंभ प्रदर्शनी में बौद्ध स्तूपों सहित प्राचीन किलों का बताया गौरवशाली अतीत

MPCG NEWS

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संशोधन या हटाने हेतु 28 नवम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन

MPCG NEWS

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से जिले की 251726 लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किए 307285900 रू

MPCG NEWS

Leave a Comment