window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सांची में विश्व धरोहर सप्ताह का कलेक्टर अरविंद दुबे ने किया फीता काटकर शुभारंभ प्रदर्शनी में बौद्ध स्तूपों सहित प्राचीन किलों का बताया गौरवशाली अतीत - MPCG News

सांची में विश्व धरोहर सप्ताह का कलेक्टर अरविंद दुबे ने किया फीता काटकर शुभारंभ प्रदर्शनी में बौद्ध स्तूपों सहित प्राचीन किलों का बताया गौरवशाली अतीत

सांची में विश्व धरोहर सप्ताह
का कलेक्टर अरविंद दुबे ने किया फीता काटकर शुभारंभ प्रदर्शनी में बौद्ध स्तूपों सहित प्राचीन किलों का बताया गौरवशाली अतीत
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।विश्व पर्यटन स्थल सांची स्तूप परिसर में विश्व धरोहर सप्ताह अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 19 से 22 नवंबर तक चलेगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग ने मप्र के प्राचीन किलों का इतिहास प्रदर्शित किए जाने के लिए छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सांची रायसेन भोपाल विदिशा सहित आसपास के जिले के नागरिकों के अलावा स्कूली विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में पहुंचे। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश के प्राचीन दुर्ग और किले का गौरवशाली अतीत की जानकारी विस्तार से प्रदान की। इस दौरान पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार कुर्मी उप अधीक्षक पुरातात्विक मोहन चंद जोशी असिस्टेंट इंजीनियर संदीप जायसवाल तहसीलदार नियति साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मां हिंगलाज संस्कृत विद्यालय बाड़ी में गीता महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

MPCG NEWS

रिमझिम बारिश में देर रात तक मातमी धुनों के साथ निकले ताजिए बुर्राक और अखाड़े पहलवानों ने दिखाए अखाड़ों में हैरतअंगेज कारनामे

MPCG NEWS

जिले में शिक्षा का गिरता स्तर चिंता का विषय जिले में कई ऐसे लोग स्कूल जहां पर टीचरों को ही नहीं मालूम कि जिले के कलेक्टर कौन है और जिले के एसपी कौन हैं कुछ को तो जिला शिक्षा अधिकारी का नाम भी नहीं मालूम ।

MPCG NEWS

Leave a Comment