window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संशोधन या हटाने हेतु 28 नवम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन - MPCG News

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संशोधन या हटाने हेतु 28 नवम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संशोधन या हटाने हेतु 28 नवम्बर तक लिए जाएंगे आवेदन
बीएलओ द्वारा मतदान केन्द्रों पर लिए जा रहे हैं आवेदन
(*दैनिक प्राईम संदेश जिला) ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला (*रायसेन*)

फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने वोटर लिस्ट में संशोधन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाताओं के नाम हटाने के लिए 28 नवम्बर 2024 तक आवेदन लिए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा ऑफलाईन आवेदन लिए जा रहे हैं। जिले में मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करने हेतु 09 तथा 10 नवम्बर और 16 तथा 17 नवम्बर को विशेष कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत 29 अक्टूबर से 28 नवम्बर 2024 तक प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण करने के उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 06 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत जिन युवाओं की उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की पूर्ण हो रही है उन युवा मतदाताओं से सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उनसे भी आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। जिले में मतदान केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा ऑफलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन voter helpline app और voters.eci.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।

Related posts

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र राजन ने रायसेन में मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

MPCG NEWS

MP में बैंक लूट कांड: दिनदहाड़े 12 करोड़ का सोना और 20 लाख कैसे की डकैती, DGP कैलाश मखवाना घटनास्थल पर रवाना

MPCG NEWS

सूरजपुर पुलिस का सजग सूरजपुर अभियान। थाना जयनगर व भटगांव ने आयोजित कराया कबड्डी प्रतियोगिता।* विजेता, उपविजेता सहित सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।

MPCG NEWS

Leave a Comment