window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); 25 प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के आदेश वापस नही लेने पर अधिवक्ता संघ ने किया लोक अदालत का विरोध - MPCG News

25 प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के आदेश वापस नही लेने पर अधिवक्ता संघ ने किया लोक अदालत का विरोध

लोक अदालत की कार्यवाही में नही हुए शामिल

मुलताईं। न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत का अधिवक्ता संघ मुलताईं द्वारा विरोध किया। शनिवार को लोक अदालत की कार्यवाही में कोई भी अधिवक्ता शामिल नही हुए।अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदेल ने बताया की उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पुराने चिन्हित 25 प्रकरणों का नियत समयावधि में निराकरण करने के आदेश जारी किए है। उक्त आदेश वापस लेने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ मुलताईं द्वारा बीते 9 फरवरी को ज्ञापन सौपा था। लेकिन इस संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा कोई आदेश जारी नही किए है। जिसके चलते न्यायालय परिसर में शनिवार को आयोजित लोक अदालत का विरोध करते हुए कोई भी अधिवक्ता लोक अदालत के किसी भी प्रकरण की कार्यवाही में शामिल नही होकर लोक अदालत की कार्यवाही से विरत रहे।

Related posts

तरुण राजा गुप्ता को भारत जोड़ो यात्रा का बनाया घोड़ाडोंगरी प्रभारी

MPCG NEWS

सहायता राशि दिए जाने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री से मिला बस एजेंटों का प्रतिनिधि मंडल

MPCG NEWS

मुलताई: 2.50 रुपए की लागत से बनेगा सांस्कृतिक मंच, होगी पेयजल समस्या दूर

MPCG NEWS

Leave a Comment