window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); 1 अक्टूबर 2026 तक जिले की सभी रेत खदानें रहेंगी बंद, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर - MPCG News

1 अक्टूबर 2026 तक जिले की सभी रेत खदानें रहेंगी बंद, अवैध खनन पर रहेगी कड़ी नजर

एसडीएम और तहसीलदारों को सख्त निगरानी के निर्देश

जीत आम्रवंशी, 9691851267

बैतूल। मानसून की सक्रियता और वर्षा ऋतु को देखते हुए बैतूल जिले में रेत खनन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने आदेश जारी करते हुए जिले की सभी रेत खदानों, नदियों एवं नालों से रेत के उत्खनन पर 30 जून 2026 की मध्यरात्रि से 1 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लागू किया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्षा ऋतु के दौरान नदियों के जलस्तर में वृद्धि और संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंध अवधि में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

Related posts

छिंदवाड़ा: गांव में पढ़े इंजीनियर लड़के ने बनाई कार की ऐसी डिजाइन, देखते रह गए अंग्रेज ने दे दिया बड़ा ऑफर

MPCG NEWS

MP पुलिस को BSNL पर नहीं रहा अब भरोसा, PHQ ने सभी पुलिस अधिकारी और जवानों को एयरटेल में सिम पोर्ट करने का दिया आदेश

MPCG NEWS

तरुण राजा गुप्ता को भारत जोड़ो यात्रा का बनाया घोड़ाडोंगरी प्रभारी

MPCG NEWS

Leave a Comment