window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सीएम हेल्पलाईन प्रकरण अधिक समयावधि तक ना रहें लंबित प्राथमिकता से कराएं निराकृत- कलेक्टर दुबे - MPCG News

सीएम हेल्पलाईन प्रकरण अधिक समयावधि तक ना रहें लंबित प्राथमिकता से कराएं निराकृत- कलेक्टर दुबे

सीएम हेल्पलाईन प्रकरण अधिक समयावधि तक ना रहें लंबित प्राथमिकता से कराएं निराकृत- कलेक्टर दुबे
टीएल बैठक सह वीसी में कलेक्टर दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा
(*दैनिक प्राईम संदेश जिला) ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला (*रायसेन*)

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों तथा विभिन्न विभागों की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर दुबे ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर प्रकरणों के निराकरण की जिम्मेदारी ना छोड़े स्वयं रूचि लेकर प्रकरणों का निराकरण कराएं।
बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर दुबे ने अधिक समयावधि वाले सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का प्रमुखता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही फोर्स क्लोज वाली शिकायतों की भी पुनः समीक्षा कर निराकरण संभव होने पर निराकृत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्पेशल क्लोज यदि आवश्यक है तो उचित कारण का भी उल्लेख किया जाए। वीसी के माध्यम से कलेक्टर दुबे ने सभी एसडीएम से राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ भूमि सीमांकन के प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कर निराकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही नामांतरण और बंटवारा के प्रकरणों को भी निराकृत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दुबे ने प्रधानमंत्री उन्नत ग्राम योजना अंतर्गत जिले में किए जा रहे सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलवानी गौहरगंज औबेदुल्लागंज क्षेत्र में सर्वे कार्य धीमी गति से होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एसडीएम को ग्रामों में भ्रमण कर कार्य की मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी 07 नवम्बर तक जिले में सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाए जिससे कि आगे की कार्यवाही की जा सके। कलेक्टर दुबे ने कहा कि जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 76 हजार नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाना है इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जाए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ
अंजू पवन भदौरिया द्वारा वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और निर्माण कार्यो में तेजी लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्वेता पवार सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम जनपद सीईओ सीएमओ सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए।

Related posts

BREAKING: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, दर्जनों झुलसे

MPCG NEWS

तेज रफ़्तार ओवरलोड धान उपज से भरा ट्रक पलटकर दो दुकानों के ऊपर पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल,शहर के स्थानीय महामाया चौक की है यह दुर्घटना

MPCG NEWS

सबका विकास अच्छा विकास,के लिए चुनाव रूपी महायज्ञ में हम सबको वोट की आहुति डालना हमारा कर्तव्य*

MPCG NEWS

Leave a Comment