window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); तेज रफ़्तार ओवरलोड धान उपज से भरा ट्रक पलटकर दो दुकानों के ऊपर पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल,शहर के स्थानीय महामाया चौक की है यह दुर्घटना - MPCG News

तेज रफ़्तार ओवरलोड धान उपज से भरा ट्रक पलटकर दो दुकानों के ऊपर पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल,शहर के स्थानीय महामाया चौक की है यह दुर्घटना

-तेज रफ़्तार ओवरलोड धान उपज से भरा ट्रक पलटकर दो दुकानों के ऊपर पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल,शहर के स्थानीय महामाया चौक की है यह दुर्घटना

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।रायसेन कोतवाली के अंतर्गत शहर के महामाया चौक मोड़ गंजबाजार के समीप बीती रात धान की ओवरलोड उपज के बोरों से भरा ट्रक क्रमांक एमपी07-एचबी-6559के ड्राइवर द्वारा स्टेयरिंग मोड़ते वक्त पलटा दिया।ट्रक घिसटते हुए अग्रवाल वस्त्रालय और नाज बूट हाउस में जा घुसा।यह धान से भरा ट्रक बैरसिया से पिपरिया जा रहा था।कोतवाली पुलिस के मुताबिक अग्रवाल साड़ी सेंटर एवं वस्त्रालय और नाज बूट हाउस की दोनों दुकानों के व्यापारियों को हुआ लाखों रुपए का नुकसान।
रात में ही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर दोनों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला।गंभीर रूप से लहुलूहान ट्रक चालक क्लीनर को जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों को भोपाल किया गया रेफर।
दोनों दुकानों के साथ एक चाय की दुकान की स्टॉल भी आई चपेट में।
ओवरलोड ट्रक बैरसिया से धान लेकर पिपरिया जा रहा था।घटन बीती देर रात 3 बजे के लगभग की बताई जा रही है।

Related posts

मानसूनी बजट ने जिलेवासियों को किया निराश दूसरे जिलों को मिलीं विकास कार्यों की सौगातें

MPCG NEWS

रेत माफिया नर्मदा नदी का सीना जेसीबी मशीनों से कर रहे छलनी अवैध रेत की खुदाई परिवहन कर …..उनकी धड़ल्ले से चल रही समानांतर सरकार

MPCG NEWS

बरेली क्षेत्र में स्थित भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थल जामगढ़ में गीता महोत्सव का आयोजन

MPCG NEWS

Leave a Comment