window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); मुलताई: नगर पालिका सफाईकर्मियों के पैर पखारकर भेट किए उपहार - MPCG News

मुलताई: नगर पालिका सफाईकर्मियों के पैर पखारकर भेट किए उपहार

मुलताई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाजसेवी लोकेश राजेश गीदकर ने नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मियों के जल से पैर पखारकर उन्हें उपहार और मिठाई भेंटकर सम्मानित किया। नगर पालिका के सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद परमार सहित सभापतियो की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी लोकेश गीदकर ने कहा सफाई कर्मियों का नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सतत योगदान रहता है कोरोना जैसी महामारी के दौरान सफाई कर्मियों ने देवदूत की भूमिका निभाई थी और विपरीत परिस्थितियों में सफाई कर्मी बिना किसी संकोच के अपनी सेवा देते हैं जिसके लिए उनका सम्मान कर हम गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं । कार्यक्रम में लोकेश गीदकर ने एक महिला सफाई कर्मी के उपचार के लिए 11 हजार रूपए की राशि भेंटकर यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती परमार और सभापति वंदना नितेश साहू, सुरेश पौनीकर ने समाजसेवी श्री गीदकर को इस सेवा कार्य के लिए साधुवाद दिया।इस अवसर पर किशोर सिंह परिहार ,नितेश साहू ,प्रहलाद सिंह परमार, शुभम पंडाग्रे,संदीप कोसे, कृष्णा दवांडे, मोहित पाटनकर,भावेश शिवहरे,सचिन वराठे शुभम बरडे सहित नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

Betul Crime: भैंस चोरी कर भोपाल लेकर जा रहे आरोपियों को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

MPCG NEWS

पेयजल परिवहन के लिए विधायक निधि से किया टेंकर प्रदाय

MPCG NEWS

जनपद पंचायत कार्यालय से प्रिंटर एवं बेटरीया चोरी

MPCG NEWS

Leave a Comment