window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ पड़ा भारी, दो आरोपी पहुंचे जेल - MPCG News

महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ पड़ा भारी, दो आरोपी पहुंचे जेल

एक ने शराब के लिए रुपए मांगकर की छेड़छाड़, दूसरे ने अश्लील फोटो वायरल कर किया बदनाम

बैतूल/सारणी। महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दो अलग-अलग मामलों में सारणी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एक मामले में महिला के साथ छेड़छाड़ एवं अभद्रता करने वाले आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में महिला की अश्लील फोटो बनाकर उसके नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले मामले में दिनांक 02 जुलाई 2026 को थाना सारणी क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शेख हारून मंसूरी ने शराब पीने के लिए ₹1,000 की मांग की। रुपए देने से इनकार करने पर आरोपी ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए उसका सीना पकड़ लिया तथा विरोध करने पर उसकी कुर्ती सामने से खींच दी, जिससे वह फट गई। शिकायत के आधार पर थाना सारणी में आरोपी के विरुद्ध धारा 119(1), 74, 296(ए) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 07 जुलाई 2026 को आरोपी शेख हारून पिता अब्दुल अजीज (32 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 3, सारणी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

वहीं दूसरे मामले में 05 जुलाई 2026 को थाना सारणी में शिकायत मिली कि एक महिला की अश्लील फोटो तैयार कर उसके नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड की गई है। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 212/2026 के तहत धारा 67, 67(ए) आईटी एक्ट एवं धारा 316(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान 07 जुलाई 2026 को आरोपी विनय पिता सेनापति सिंदूर (33 वर्ष), निवासी सुपर एफ, सारणी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

सारणी पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस ने महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्ती बरतने की बात कही है।

Related posts

वार्ड नंबर 6 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कियोस्क सेंटर का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

MPCG NEWS

रिश्वतखोर निकला पटवारीः लोकायुक्त ने पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

MPCG NEWS

विस्थापित वनग्राम काँकड़ी में आरोग्य हेल्थ एसोसिएशन भोपाल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श परीक्षण शिविर लगाया गया।

MPCG NEWS

Leave a Comment