window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन का अलौकिक पावन पर्व। - MPCG News

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन का अलौकिक पावन पर्व।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन का अलौकिक पावन पर्व।

परासिया-     (राकेश कुमार बारासिया)

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परासिया सेवा केंद्र में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक के साथ-साथ सेवा केंद्रों पर आने वाले नियमित भाई बहनों को रक्षा सूत्र बांधा गया। रक्षाबंधन के इस पावन एवं अलौकिक पर्व पर सीआईएसएफ कैम्प के कमांडेंट अधिकारी गुरुजीत सिंह, एवं उप कमांडेंट अधिकारी अंकित दुबे के साथ 60 जवानों को राखी बांधी गयी। साथ ही सेवा केंद्र में उपस्थित हुए परासिया के पूर्व भाजपा विधायक ताराचंद बावरिया, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय, स्काउट गाइड के जिला आयुक्त तुकाराम दुर्गे, सहित सभी नियमित भाई बहनों को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र परासिया प्रभारी बीके विमला बहन द्वारा पवित्रता का व्रत याद दिलाते हुए रक्षा सूत्र बांधा गया।

अपने उद्बोधन में बी के विमला बहन ने कहा की केवल कलाई पर धागा बढ़ने से रक्षा संभव नहीं यह रक्षा सूत्र याद दिलाता है उन बुरे विचारों वचनों व कर्मों से परहेज की शपथ को,, जो आत्म शक्ति के लिए घातक है माथे पर तिलक याद दिलाता है कि हम सब देह में विराजमान आत्माएं हैं और मन वचन कर्म की शुद्धता में ही हमारी सच्ची सुरक्षा है। आज अपने मन में शुद्ध विचार और बुद्धि की डोर को परमात्मा शिव के साथ बांधने वाले ही वास्तव में सुरक्षित है। इसी सुरक्षा कवच को मजबूत बनाने का यादगार है रक्षाबंधन का यह पावन पर्व।

इस अवसर पर सेवा केंद्र परासिया की ओर से कैलाश भाई, जमुना प्रसाद भाई, राजेंद्र भाई, राकेश भाई, नवीन भाई, अनिता बहन, पदमश्री बहन एवं अन्य भाई बहन उपस्थित रहे

Related posts

Breaking: पं प्रदीप मिश्रा को मिली धमकी, पत्र लिखकर बदनाम करने और जान से मारने की दी चेतावनी

MPCG NEWS

नगरवासी भी जुन्नारदेव विशाला पहली पायरी के कुंड में कर रहे भगवान श्री गणेश का विसर्जन

MPCG NEWS

नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्रामीण नगरीय एवं जिले के अनेक जगहों पर हुआ भव्य आर्केस्ट्रा का आगाज।

MPCG NEWS

Leave a Comment