window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); हिंदवी स्वराज्य के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला का आयोजन।* - MPCG News

हिंदवी स्वराज्य के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला का आयोजन।*

*हिंदवी स्वराज्य के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला का आयोजन।*

 

*जो जीता वह सिकंदर नहीं, जो जीता वह शिवाजी था – विमल गुप्ता।*

रिपोर्टर आशीष मिश्रा

 

दतिया।सरस्वती विद्यालय भरतगढ़ दतिया में केशव जनसेवा न्यास दतिया के द्वारा एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया जिसका विषय हिंदवी स्वराज्य का जागरण और हिंदुत्व रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा विभाग से सेवानिवृत पूर्व प्राचार्य आर. बी. श्रीवास्तव उपस्थित रहे मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत के सह प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान केशव जनसेवा न्यास के अध्यक्ष केदार गुर्जर मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन न्यास के सचिव राजेशमोहन श्रीवास्तव ने किया एवं आभार न्यास के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत प्रचारक विमल जी गुप्ता ने शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य के 350वा वर्ष के उपलक्ष्य में शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला एवं शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़ी हुई कई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि कैसे विदेशी आक्रमणकारियों ने देश को खण्ड-खण्ड करने का प्रयास किया लेकिन शिवाजी महाराज ने सदैव राष्ट्र रक्षा के लिए तत्पर रहे। व्याख्यान माला के दूसरे क्रम में कल मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय मंत्री दीपेंद्र कुशवाह उपस्थित रहेंगे एवं व्याख्यान का विषय *”विघटनकारी शक्तियां और सज्जन शक्तियों की भूमिका”* रहेगा।

Related posts

Experts wants us to stop using the Terminator to talk about AI

MPCG NEWS

थाना शिवरीनारायण में अवैध रूप से स्टार इंडिया सेटअप बॉक्स बिक्री करने वाले फरार आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार*         

MPCG NEWS

Novelty purses, pocketbooks, handbags are fashion trend

MPCG NEWS

Leave a Comment