window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने की विधानसभा निर्वाचन संबंधी कार्य की समीक्षा। - MPCG News

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने की विधानसभा निर्वाचन संबंधी कार्य की समीक्षा।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने की विधानसभा निर्वाचन संबंधी कार्यो की समीक्षा।

रायसेन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अरविंद दुबे ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एफएसटी, एसएसटी और वीएसटी टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर से विधानसभा निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी दुबे ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों से नाम निर्देशन पत्र लिए जाने संबंधी तैयारियों की भी जानकारी ली। साथ ही सभी अधिकारियों को पूरी सजगता औ रनिष्ठा के साथ निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल द्वारा एसडीओपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

MP में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नल जल योजना, उद्घाटन से पहले ही डेढ़ फुट झुकी पानी की टंकी

MPCG NEWS

हिंदवी स्वराज्य के उपलक्ष्य में व्याख्यान माला का आयोजन।*

MPCG NEWS

युवाओं को कृषि मंत्री ने संबोधित किया..:विजय जेवल्या*

MPCG NEWS

Leave a Comment