window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); सारणी जय स्तंभ चौक सड़क हादसा: ऐश बल्कर ने साइकिल सवार संजय रायपुरे को कुचला, मौके पर ही हुई मौत - MPCG News

सारणी जय स्तंभ चौक सड़क हादसा: ऐश बल्कर ने साइकिल सवार संजय रायपुरे को कुचला, मौके पर ही हुई मौत

ओवरटेक के दौरान हुए हादसे में गई जान; चालक ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

बैतूल/सारणी। एक बेहद हृदयविदारक सड़क दुर्घटना सामने आई है। ड्यूटी के बीच खाना खाने घर जा रहे एक ठेका कर्मचारी को भारी-भरकम ऐश बल्कर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संजय रायपुरे के रूप में हुई है, जो अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।

हादसे का खौफनाक मंजर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा लगभग 9:25 बजे के आस-पास का है। मृतक संजय रायपुरे (निवासी वार्ड क्रमांक 5, शिवाजी ग्राउंड के पास) अपनी ड्यूटी पर था और भोजन के लिए साइकिल से अपने घर की ओर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब संजय 7 नंबर गेट से थोड़ा आगे जयस्तंभ चौक के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे ‘मां नर्मदा ट्रांसपोर्ट’ के ऐश बल्कर (गाड़ी नंबर: MP 04 YF 9888) ने उसे तेजी से ओवरटेक करने का प्रयास किया।

मृतक संजय रायपुरे का छत विक्षत शरीर

बताया जा रहा है कि यह बल्कर ऐश (राख) भरने के लिए साइलो की ओर जा रहा था। ओवरटेक करने के दौरान साइकिल चला रहे संजय का संतुलन बिगड़ गया और वह बल्कर के पिछले पहियों की चपेट में आ गया। भारी-भरकम वाहन उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे संजय की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गांव से लौटा था, मौत ने रास्ते में ही घेर लिया

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि संजय आज ही अपने पैतृक गांव पांढुर्णा से सारणी वापस लौटा था और आज ही अपनी ड्यूटी पर हाजिर हुआ था। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि गांव से वापसी का यह दिन उसकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा। साथी बताते हैं कि संजय को कार्यस्थल पर ही उन्होंने अपने साथ भोजन करने का प्रस्ताव रखा किंतु संजय नहीं माना और अपने घर के लिए निकल गया। संजय की मौत की खबर से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अचानक पिता का साया छिन गया है।

चालक ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सारणी थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेज दिया है।

दुर्घटना के बाद बल्कर चालक ने भागने के बजाय जिम्मेदारी और इंसानियत का परिचय दिया। चालक स्वयं बल्कर लेकर सारणी थाने पहुंचा, गाड़ी को पुलिस के सुपुर्द किया और आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले और दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Related posts

इतनी शिद्दत से निभायो अपना किरदार की पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहे

MPCG NEWS

BETUL SEX RACKET पर पुलिस की लगाम: होटल में पुलिस का छापा, 8 जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

MPCG NEWS

VIDEO: CM शिवराज के कार्यक्रम में गिरा पंडाल, बारिश के साथ चली तेज हवाएं, टेंट गिरे और फटे पर्दे, देखे वीडियो

MPCG NEWS

Leave a Comment