window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); संभागीय शालेय महिला हॉकी प्रतियोगिता में रायसेन तीनों वर्गों में विजेत - MPCG News

संभागीय शालेय महिला हॉकी प्रतियोगिता में रायसेन तीनों वर्गों में विजेत

संभागीय शालेय महिला हॉकी प्रतियोगिता में रायसेन तीनों वर्गों में विजेत

रायसेन 27 अक्टूबर 2024

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय प्रतियोगिता के महिला वर्ग अंडर-14 अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में रायसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों वर्ग में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। कलेक्टर अरविंद दुबे तथा पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे द्वारा सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
भोपाल में गत दिवस 26 अक्टूबर को आयोजित शालेय हाँकी प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में रायसेन ने सेमीफाइनल में भोपाल को 4-0 से हराया एवं फाइनल मैच में सीहोर को 5-0 पराजित कर रायसेन विजेता बना। अंडर-17 आयु वर्ग में रायसेन ने सेमीफाइनल में राजगढ़ को 5-0 से एवं फाइनल मैच में भोपाल को 3-0 से पराजित कर विजेता बना। इसी प्रकार 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में फाइनल मैच में रायसेन विदिशा को 12-0 शून्य पराजित कर विजेता बना। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक जिला क्रीड़ा अधिकारी लोक शिक्षण राजेश यादव ने भी टीम के कोच प्रह्लाद राठौड़ एवं सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

अच्छी पहल:बारना डेम को वॉटर स्पोर्टस के लिए किया जाएगा विकसित,कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व पर्यटन एव संस्कृति परिषद की बैठक में लिया निर्णय

MPCG NEWS

सांचेत में श्रीमदभागवत कथा को लेकर भूमिपूजन व ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ

MPCG NEWS

जिलेभर की राशन दुकानों के सेल्समेनों को 5 महीने से नहीं मिला कमीशन, बढ़ी परेशानी विभागीय अधिकारी बने खामोश।

MPCG NEWS

Leave a Comment