window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); शासकीय हाईस्कूल बलवाडी में तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। - MPCG News

शासकीय हाईस्कूल बलवाडी में तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 

लोकेशन खरगोन
रिपोर्ट अय्युब ख़ान

 

विधिक साक्षरता शिविर के दौरान श्री गुलाब मिश्रा, जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति खरगोन ने अपने संबोधन में बालिकाओं से प्रत्येक गलत आचरण का प्रारंभ से ही विरोध करने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि योैन अत्याचार एवं अन्याय के विरूद्ध उन्हें सजगता से खडा होना होगा। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत स्कूल के प्रांगण में पौधे लगाये गये।
श्रीमती सुधा मोयदे, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा बाल योजना एवं हेल्प लाईन नंबर की जानकारी प्रदान की गइ।
शिविर का संचालन शिक्षक श्री नरेन्द्र पंचोले एवं आभार प्राचार्य श्री अनिल गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान तहसील विधिक सेवा समिति से श्री परसराम गंधारे, श्री नीलमओमप्रकाश पगारे, श्री रोहित मुजाल्दे, विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

एमपी के नर्सिंग कॉलेजो पर बड़ी कार्रवाई : 122 नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता देने से इंकार

MPCG NEWS

सूचना आयोग का बड़ा फैसला: सरकारी नौकरी में लगाया गया जाति प्रमाण पत्र पब्लिक डॉक्यूमेंट

MPCG NEWS

MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव

MPCG NEWS

Leave a Comment