window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); लाडली बहनों के लिए खुशखबरी: रविवार को खाते में आएंगे 1500 रुपए, CM डॉ. मोहन 37वीं किस्त करेंगे जारी - MPCG News

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी: रविवार को खाते में आएंगे 1500 रुपए, CM डॉ. मोहन 37वीं किस्त करेंगे जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए रविवार का दिन खुशियों से भरा होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली विकास खंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 1 करोड़ 25 लाख लाभार्थियों के खातों में 1835 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित की जाएगी।

कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

इसके साथ ही, सीएम डॉ. मोहन यादव देवड़ी विधानसभा को लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 विकास परियोजनाओं का उपहार भी देंगे। इनमें से 122.02 करोड़ रुपये की लागत वाली 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और 68.83 करोड़ रुपये की लागत वाली 25 परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।

नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और तकनीकी शिक्षा विभागों से संबंधित निर्माण कार्यों का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे, जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। इन विकास कार्यों से देवड़ी और केसली विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी।

भोपाल में उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि, भू-आवंटन पत्र और हितलाभ का भी करेंगे वितरण

प्रदेश में उद्यमिता को नई दिशा देने के साथ रोजगार सृजन को गति प्रदान कर “विकसित मध्यप्रदेश” बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए रविवार 14 जून को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वृहद कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विभिन्न जिलों के एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे।

इस दौरान उद्यमियों को भू-आवंटन पत्र, स्टार्टअप नीति अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न लाभ और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत युवाओं को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए एमएसएमई उद्यमियों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों से सीधा संवाद भी करेंगे। संवाद के माध्यम से उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे। राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नीतियों और योजनाओं के प्रभाव के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही वे उद्यमिता को और अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव और अपेक्षाएं भी प्रस्तुत करेंगे।

Related posts

सारणी प्लांट में बड़ा हादसा टला, हाई वोल्टेज तार युवक के गले में फंसा, बाल बाल बची जान

MPCG NEWS

Crime: झारखंड में श्रद्धा हत्याकांड 2: लोहा काटने वाली मशीन से किए प्रेमिका के शव के 30 टुकड़े, 7 गिरफ्तार

MPCG NEWS

10 fastest growing travel destinations in Europe of 2017

MPCG NEWS

Leave a Comment