window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); पीएम स्कूलों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न - MPCG News

पीएम स्कूलों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

 

दैनिक प्राईम संदेश  जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी

रायसेन14 जून 2024

रायसेन जिले के 09 पीएमश्री स्कूलों का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 10 जून से 14 जून तक पांच दिवसीय मॉडयूल एवं टीएलएम कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संस्थान की प्राचार्य कमला कुजूर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य हम सभी की क्षमताओं का विकास करना है ताकि हम अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक प्रभावी और सक्षम तरीके से योगदान दे सकें।
प्रशिक्षण में सहायक प्राध्यापक एमएल राठौरिया ने बताया कि यह हमारा दायित्व है कि यहां सीखी गई बातों को अपने कार्य और जीवन में लागू करें। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ संध्या जैन ने कहा कि सभी मिलकर एकजुट होकर अपने सामूहिक प्रयासों से एक सशक्त और सक्षम समाज का निर्माण करें। प्रशिक्षण में जिले के 9 पीएमश्री विद्यालयों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Related posts

खबर का असर: जनता की प्यास पर लापरवाही पड़ी भारी, 39 खाली मटकों ने ठेकेदार की खोल दी पोल

MPCG NEWS

रसूखदार खनिज माफिया जेसीबी पोकलिन मशीनों से वनभूमि राजस्व की जमीनों से मुरम भसुआ और काली मिट्टी का अवैध उत्खनन कर पहाड़ों की सूरत बदलने पर आमादा हैं

MPCG NEWS

महाविद्यालय प्राचार्य हाथों में झाड़ू थाम स्वयंसेवकों के साथ की साफ सफाई

MPCG NEWS

Leave a Comment