window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला - MPCG News

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला
*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय रायसेन एवं समस्त तहसील न्यायालयों में वर्ष 2024 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.09.2024 को सफलतापूर्वक किया गया।
जिला मुख्यालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा मा सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने सहित उषा गेडाम विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी अधिनियम रायसेन सचिन जैन प्रथम जिला न्यायाधीश राजीव राव गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन महेश कुमार माली द्वितीय जिला न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह शाक्य मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल यादव सुश्री दीपिका यादव सुश्री रेणुका बारिया सौम्या साहू अस्थाना जिला विधिक सहायता अधिकारी अनीस उद्दीन अब्बासी विद्युत विभाग नगर पालिका बीएसएनएल व बैकों के अधिकारीगण विनयकांत चतुर्वेदी अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ रायसेन सहित पैरालीगल वालेंटियर्स व पक्षकारगण सम्मिलित हुए।
जिले में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु न्यायाधीशों की कुल 23 खंडपीठों का गठन किया गया।
उक्त लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ जिसमें न्यायालयों के लंबित 953 प्रकरण व 2982 प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकृत हुए, जिनकी कुल समझौता राशि 12,86,58,041 रही और 5080 व्यक्ति लाभान्वित हुए। समझौता उपरांत पक्षकारगण को पौधे वितरित किए गए।
लोक अदालत में पक्षकारों में खुशी की लहर देखी गई और लोग राजीखुशी अपने विवाद भुलाकार घर की ओर रवाना हुए।

Related posts

ग्राम के ही अतिक्रमणकारि दबंग द्वारा ग्राम वासियों को किया जा रहा परेशान, जान से मारने की दी जा रही धमकी।

MPCG NEWS

घर के बाड़े में छुपाकर रखी थी सागौन की सिल्लियां वन अमले ने की जब्त

MPCG NEWS

शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने दी परम पूज्य विद्यासागर जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

MPCG NEWS

Leave a Comment