window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक नें निगम प्रांगण में एम्ब्यूलेंस देख परिजनों से ली जानकारी प्राथमिकता पर कराया निराकरण* - MPCG News

निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक नें निगम प्रांगण में एम्ब्यूलेंस देख परिजनों से ली जानकारी प्राथमिकता पर कराया निराकरण*

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता सचिन तिवारी

 

*निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक नें निगम प्रांगण में एम्ब्यूलेंस देख परिजनों से ली जानकारी प्राथमिकता पर कराया निराकरण*

 

 

*कटनी -* निगमाध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा मंगलवार को कार्यालय नगरपालिक निगम कटनी में भट्टा मोहल्ला निवासी महिला का आधार कार्ड से संबंधित समस्या का निराकरण कराते हुए महिला के परिजनों को दिलाई राहत। इस दौरान महिला के साथ पहुंचे उनके पति द्वारा निगमाध्यक्ष पाठक से महिला के समग्र आई.डी में सुधार एवं आयुष्मान कार्ड न होने की बात कही ।

 

*निगम प्रांगण में एम्ब्यूलेंस खडी देख ली जानकारी*

 

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस मंगलवार को नगर पालिक निगम कार्यालय पहुंचने पर निगमाध्यक्ष ने भट्टा मोहल्ला निवासी महिला को एम्ब्यूलेंस में स्ट्रेचर पर लेटा देखा तो महिला से मिलने एम्ब्यूलेंस रूकवाकर उनके पास पहुंचकर उनकी समस्या के संबंध में बात की तो महिला नें निगमाध्यक्ष मनीष पाठक को अवगत कराते हुए बताया की कमर की हड्डी टूट जाने के कारण चलना बंद है खडी भी नहीं हो सकती स्ट्रेचर का उपयोग करना पडता है। आधार कार्ड में संशोधन कराना है किन्तु आधार केन्द्र के कर्मचारियों से सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिससे समग्र आई.डी में सुधार,इ.के.वाय.सी एवं आयुष्मान कार्ड बानाए जाने की कार्यवाही नही हो पा रही है ।

 

*तत्काल आधार केन्द्र पहुंच कराया निराकरण*

 

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक महिला के पति श्री कौशल पंजाबी के साथ नगरपालिक निगम कटनी स्थित आधार केंद्र पहुंचकर वहां के कर्मचारी आलोक नामदेव से महिला का आधार में संशोधन संबंधित कार्य प्राथमिकता से करनें की बात कही इसके उपरांत श्रीमती अर्चना पंजाबी को एम्ब्यूलेंस से स्ट्रेचर पर ही आधार केन्द्र तक ला कर आधार केन्द्र में स्वयं उपस्थित रहकर अपनें समक्ष महिला के आधार में सुधार से संबंधित कार्यवाही पूर्ण कराई । महिला के परिजनों नें निगमाध्यक्ष मनीष पाठक को धन्यवाद दिया ।

 

*शासन की महत्पूर्ण योजनाओं का मिलेगा लाभ*

 

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें महिला के पति से चर्चा करतें हुए कहा कि आधार में सुधार होने के उपरांत समग्र आई.डी में ई.के.वाय.सी आसानी से हो जावेगी साथ ही इनका अयुषमान कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही भी शीघ्र की जा सकेगी,आयुष्मान कार्ड से गुणवत्तापूर्वक इलाज समय पर उपलब्ध हो सकेगा ।

 

*दिव्यांगो कों दे प्राथमिकता*

 

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें आधार केन्द्र के कर्मचारी आलोक नामदेव से चर्चा करते हुए कहा कि,शहर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से गंभीर रुप से बीमार एवं दिव्यांग व्यक्ति भी आधार पंजीयन एवं सुधार कार्य हेतु आते है इन्हे लाईन में न लगाया जावे इनका कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें ।

Related posts

SAS seasonal summer 2018 routes – 5 new destination & 27 new non-stop routes

MPCG NEWS

धनबाद के बरमसिया में हावड़ा रेलखंड पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

MPCG NEWS

_विगत 10 वर्षों में विधायक निधि से खर्च रूपयो की जानकारी सार्वजनिक करे..खातेगांव भाजपा विधायक आशीष शर्मा से गुहार

MPCG NEWS

Leave a Comment