window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया* - MPCG News

विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया*

लोकेशन कटनी

जिला कटनी

संवाददाता सचिन तिवारी

 

*विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया*

कटनी- आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोल ट्राइबल फाउंडेशन द्वारा पुरैनी ,बिरसा मुंडा वार्ड में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें कटनी जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर वहां उपस्थित सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने शहीद बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां पर अतिथियों ने आदिवासियों की मूल विचार धारा, मूलभूत आवश्यकताएं व अधिकारों के बारे में विस्तार से बताय। सामाजिक कुरीतियों से सबक लेकर उसे मिटाने व संगठित होकर समाज के उत्थान की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विभिन्न आदिवासी संगठनों के युवाओं का आवाहन किया, वे पढ़े और आगे बढ़े।

 

इस कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम के पूर्व पार्षद श्री राज किशोर यादव,वार्ड की पार्षद श्रीमती नन्ही बाई गोटिया, श्री तुलाराम गोटिया,श्री अजय गोटिया, डॉक्टर विष्णु प्रसाद कोल ,राजू भाई, तूफानी कोल सूरज प्रसाद कोल इत्यादि सैकड़ो नागरिक गण उपस्थित थे।

Related posts

एनकेजे विद्युत मंडल सब स्टेशन के समक्ष कांग्रेस का धरना प्रदर्शन। विद्युत अपूर्ति एवं बढ़े हुए भारी भरकम बिजली बिलों के विरोध में सौपा ज्ञापन

MPCG NEWS

सदालतपुर सेंडोरा में चिमनी ईंट भट्ट मालिक ने वन भूमि और श्मशान भूमि पर किया अतिक्रमण कर कार्यालय भवन बनाने की तैयारी वन अमला बना खामोश आखिर कर्रवाई करे कौन

MPCG NEWS

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नर्सिंग छात्राओं के साथ पश्चिम बंगाल सरकार का जलाया पुतला।

MPCG NEWS

Leave a Comment