window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); तेज रफ़्तार ओवरलोड धान उपज से भरा ट्रक पलटकर दो दुकानों के ऊपर पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल,शहर के स्थानीय महामाया चौक की है यह दुर्घटना - MPCG News

तेज रफ़्तार ओवरलोड धान उपज से भरा ट्रक पलटकर दो दुकानों के ऊपर पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल,शहर के स्थानीय महामाया चौक की है यह दुर्घटना

-तेज रफ़्तार ओवरलोड धान उपज से भरा ट्रक पलटकर दो दुकानों के ऊपर पलटा,ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से हुए घायल,शहर के स्थानीय महामाया चौक की है यह दुर्घटना

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।रायसेन कोतवाली के अंतर्गत शहर के महामाया चौक मोड़ गंजबाजार के समीप बीती रात धान की ओवरलोड उपज के बोरों से भरा ट्रक क्रमांक एमपी07-एचबी-6559के ड्राइवर द्वारा स्टेयरिंग मोड़ते वक्त पलटा दिया।ट्रक घिसटते हुए अग्रवाल वस्त्रालय और नाज बूट हाउस में जा घुसा।यह धान से भरा ट्रक बैरसिया से पिपरिया जा रहा था।कोतवाली पुलिस के मुताबिक अग्रवाल साड़ी सेंटर एवं वस्त्रालय और नाज बूट हाउस की दोनों दुकानों के व्यापारियों को हुआ लाखों रुपए का नुकसान।
रात में ही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर दोनों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला।गंभीर रूप से लहुलूहान ट्रक चालक क्लीनर को जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों को भोपाल किया गया रेफर।
दोनों दुकानों के साथ एक चाय की दुकान की स्टॉल भी आई चपेट में।
ओवरलोड ट्रक बैरसिया से धान लेकर पिपरिया जा रहा था।घटन बीती देर रात 3 बजे के लगभग की बताई जा रही है।

Related posts

रसूखदार खनिज माफिया जेसीबी पोकलिन मशीनों से वनभूमि राजस्व की जमीनों से मुरम भसुआ और काली मिट्टी का अवैध उत्खनन कर पहाड़ों की सूरत बदलने पर आमादा हैं

MPCG NEWS

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

MPCG NEWS

शादियों के लिए बाजार सजा : खरीदी की तैयारी शुरू कपड़ा सराफा इलेक्ट्रानिक वाहन शोरूम पर सामानों की बुकिंग कर रहे लोग

MPCG NEWS

Leave a Comment