window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); झाड़ी में बीसीसीएल कर्मी का शव बरामद होने से मची सनसनी, नियोजन की मांग को लेकर मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन - MPCG News

झाड़ी में बीसीसीएल कर्मी का शव बरामद होने से मची सनसनी, नियोजन की मांग को लेकर मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन

झाड़ी में बीसीसीएल कर्मी का शव बरामद होने से मची सनसनी, नियोजन की मांग को लेकर मजदूर संगठनों ने किया प्रदर्शन

 

 

धनबाद

झरिया :– बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र में भलगड़ा न्यू पिट सिमलाबहाल के समीप झाड़ी से 28सितंबर की सुबह बीसीसीएल कर्मी एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी मच गई. मृतक की पहचान बेचन हरिजन के रूप में की गई है. सूचना मिलते ही बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी मनीष सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. मृतक बीसीसीएल न्यू पिट सिमलाबहाल में एक्सप्लोसिव कुरियर मेन (बारूद कुली) के पद में कार्यरत था. वह बुधवार की शाम 7बजे धनबाद के कार्मिक नगर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर से ड्यूटी जाने के लिए साकिल से रवाना हुआ था. रात 10 बजे बेटी ने उसे फोन किया तो बताया कि बाइक से एक्सीडेंट हो गया है. फिलहाल भालगड़ा में हूं. जैसे-तैसे ड्यूटी जा रहा हूं. परिजनों ने रात में काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला.

 

बेचन हरिजन अपनी मझली बेटी अर्चना कुमारी के साथ धनबाद के कार्मिक नगर स्थित बीसीसीएल क्वार्टर में रहता था. पिता की मौत से बेटी का रो-रो का बुरा हाल है. परिवार के कुछ सदस्य यूपी के देवरिया जिले में रहतो है. पिता की मौत से बेटी का रो रो कर बुरा हाल है.

 

बीसीसीएल कर्मी की मौत की खबर पाते ही जनता श्रमिक संघ के अमर सिंह, जनता मजदूर संघ के हरेराम सिंह समेत कई मजदूर संगठन भालगड़ा न्यू पिट पहुंच मृतक के परिजनों को नियोजन की मांग कर प्रदर्शन किया. जनता श्रमिक संघ के अमर सिंह ने बताया कि मृतक बेचन हरिजन को चोट लगी थी, लेकिन शव को देखने से लगा कि सबूत मिटाने के लिए किसी ने उसकी हत्या कर यहां रख दिया. परिजनों को नियोजन और मुआवजा दिया जाए.

रिपोर्टर मिलन पाठक

Related posts

लाडली बहना योजना: 1 रूपए का मैसेज आपको आया या नहीं और कैसे आएगा जानिए पूरी डिटेल्स

MPCG NEWS

बड़ी खबर: सिवनी में खून से रंगी सड़क, तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने कार को मारी टक्कर

MPCG NEWS

जनाक्रोश यात्रा में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय विधायक व स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी पर बोला जमकर हमला

MPCG NEWS

Leave a Comment