window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन चिड़िया टोल वन परिसर में - MPCG News

जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन चिड़िया टोल वन परिसर में

जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन चिड़िया टोल वन परिसर में

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन।रायसेन स्थित वन परिसर में गीता जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव का श्रृद्धेय संत श्री श्री 1008 रामदास त्यागी महाराज हरिहर आश्रम आमखेड़ा संत श्री श्री 108 भोलेस्वरूप ब्रम्हचारी रामपुर मंदिर हरिहर आश्रम रायसेन द्वारा कन्यापूजन भगवान कृष्ण और श्रीमद् भगवत गीता की पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। गीता महोत्सव में संत नागा महाराज धर्मशास्त्री पंडित ओमप्रकाश शुक्ला सौजना स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा सांची जनपद अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन कलेक्टर अरविंद दुबे जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण भी सम्मिलित हुए। गीता महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों पर आधारित नाट्य अभिनय की विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसके पूर्व वेदपाठी आचार्यगणों द्वारा श्रीमद् भगवत गीता के कर्मयोग अध्याय 3 के 11 श्लोंकों सामूहिक पाठ किया गया। भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का लाइव प्रसारण भी वन परिसर में देखा व सुना गया।

Related posts

जी.जी. नर्सिंग होम ने निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 100 लोगो ने करवाई जांच, 15 का होगा ऑपरेशन

MPCG NEWS

शहडोल जिले की सिटी कोतवाली में महात्मा गांधी की चरित्र हत्या करने को लेकर की गई एफआईआर…

MPCG NEWS

तवा-2 कोयला खदान में बड़ा हादसा: रूफ फॉल से टली जनहानि, प्रबंधन पर मामले को दबाने के आरोप

MPCG NEWS

Leave a Comment