window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); *प्रेमिका से मिलने सलवार सूट पहनकर पहुंचा, मोहल्ले वालों ने कर दी पिटाई* - MPCG News

*प्रेमिका से मिलने सलवार सूट पहनकर पहुंचा, मोहल्ले वालों ने कर दी पिटाई*

 

छिंदवाड़ा।

शहर सोनपुर मल्टी वार्ड नंबर 24 में शनिवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया जब महिलाओं के शोर मचाने पर कॉलोनी वालों ने एक युवक को सलवार शूट पहने हुए पकड़ा। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।

*उसकी चाल देखकर महिलाओं को शक हुआ*
बताया गया है कि शाम करीब 5 बजे एक लड़की संदिग्ध अवस्था में मुंह बांधकर एक घर से निकल रही थी। उसकी चाल देखकर महिलाओं को शक हुआ। महिलाओं ने उसे पकड़ा और जैसे ही चेहरे से दुपट्टा हटाया तो सभी हैरान रह गईं और शोर मचाना शुरु कर दिया।

*लोग जमा हो गए और युवक को पकड़कर जमकर पीटा*
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सलवार शूट पहनकर युवक स्कूटी से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था। वो मुंह में दुपट्टा बांधे हुए थे। जब वो गर्लफ्रेंड के घर से वापस जा रहा था तो उस पर शक हुआ और जब पकड़कर चेहरे से दुपट्टा हटाया गया तो शक सही निकला और सलवार शूट में लड़का निकला जिसकी जमकर पिटाई हुई।

*प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका भी भागकर घर से बाहर आ गई*
सलवार शूट में लड़के को पकड़ाते ही हंगामा मच गया। प्रेमी को पिटता देख प्रेमिका भी भागकर घर से बाहर आ गई और पूरी बात बताकर प्रेमी को लोगों से बचाया। युवती की बात सुनकर लोगों का गुस्सा ठंडा हुआ और उन्होंने दोनों को समझाईश देकर छोड़ दिया।

Related posts

मकर सक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में आनंद उत्सव का आयोजन विधायक डॉ चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं

MPCG NEWS

धनबाद में बालू कारोबारियों के घर ईडी की रेड, मिथिलेश सिंह से हो रही है पूछताछ

MPCG NEWS

एसडीएम रायसेन ने कन्या छात्रावास बाईपास का किया निरीक्षण छात्रावास के प्राचार्य को दिए उचित दिशा निर्देश

MPCG NEWS

Leave a Comment