window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); जनसुनवाई में कलेक्टर दुबे ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण - MPCG News

जनसुनवाई में कलेक्टर दुबे ने नागरिकों की समस्याओं का किया निराकरण

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन 09 जुलाई 2024
प्रति मंगलवार की भांति कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा नागरिकों की समस्याओं आवेदनों की सुनवाई करते हुए निराकरण किया गया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में गौहरगंज तहसील के बरबटपुर से आए ग्रामीणों ने कलेक्टर दुबे को आवेदन देते हुए बताया कि उनके ग्राम में पिछले दो महीने से बिजली की समस्या है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाने के कारण बार-बार जल जाता है। कलेक्टर दुबे ने मोबाईल पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी को ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान कर अवगत कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आयीं रायसेन के वार्ड नम्बर-14 निवासी श्रीमती राजकुमारी बाई कमला बाई सहित अन्य महिलाओं ने कलेक्टर दुबे को आवेदन देते हुए बताया कि उन्हें अभी तक आवासीय पट्टे नहीं मिले हैं। कलेक्टर दुबे ने सीएमओ रायसेन सुश्री सुरेखा जाटव को जांच कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में लगभग 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें अधिकांश आवेदन आर्थिक सहायता पीएम आवास खाद्यान्न पात्रता पर्ची विद्युत बिल अतिक्रमण सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि से संबंधित थे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पंचायत खुमकाल सेक्टर के तालखमरा में पेसा एक्ट अंतर्गत सेक्टर स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ 25/09/2023 को किया गया*

MPCG NEWS

घर के बाड़े में छुपाकर रखी थी सागौन की सिल्लियां वन अमले ने की जब्त

MPCG NEWS

एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे ने थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण,

MPCG NEWS

Leave a Comment