window.dataLayer = window.dataLayer || []; function gtag(){dataLayer.push(arguments);} gtag('js', new Date()); gtag('config', 'G-VQJRB3319M'); एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत कलेक्टर दुबे ने किया पौधरोपण - MPCG News

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत कलेक्टर दुबे ने किया पौधरोपण

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

रायसेन 09 जुलाई 2024
जिले में चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ के तहत कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। रोपित किए गए पौधों की सुरक्षा हेतु बांस से बनाए गए ट्री गार्ड लगाए गए। कलेक्टर दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु शुरू किए गए ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान अंतर्गत पौधरोपण करने का आव्हान करते हुए कहा कि जब हम ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ से रोपेगें तो हमारा विशेष रूप से भावनात्मक जुड़ाव होने से उस पौधे की देखभाल सिंचाई एवं सुरक्षा के प्रति सतर्कता रखेंगें। जिसके परिणामस्वरूप पौधे बड़े होकर वृक्ष का आकार ले सकेंगे। पौधरोपण के साथ ही उनकी देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

Related posts

शालेय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नीरज मीणा ने स्वर्ण पदक जीत कर रायसेन जिले का नाम किया रोशन पुलिस अधिकारियों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत*कर दी बधाई

MPCG NEWS

श्री रामलीला महोत्सव के समापन पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिलाया ‘एक देश एक चुनाव का संकल्प आयोजित श्री रामलीला

MPCG NEWS

होम वोटिंग कराने वाले मतदान दल एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

MPCG NEWS

Leave a Comment